फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरीश धामी के खिलाफ मुकदमों पर भड़की कांग्रेस, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Thu, 19 Nov 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जताया आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। धारचूला विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विकासनगर के मुख्य बाजार चौक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक नवप्रभात ने कहा भाजपा सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं और मर्यादाओं को लगातार कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा किसी भी सरकारी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति और उसकी अध्यक्षता लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है लेकिन, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विधायक हरीश धामी को अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पुलिस कार्रवाई के जरिए विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी विधायक के साथ खड़ी है। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में नीरज रोहिला, आशीष पुंडीर, कुसुम कौशल, शशि चौहान, जीशान अली, सुरेंद्र शर्मा, अनुपम कपिल, इस्लाम, फतेह आलिम, अनस मुनीर, विनय जायसवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें