फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला 'काम' तो कांग्रेस विधायक हुए 'गरम'

Mon, 29 Sep 2014 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में विभाग की फाइलों का आवागमन सभा सचिवों के माध्यम से नहीं होने के कारण नाराजगी बढ़ने लगी है। राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने कहा कि जब हमसे काम ही नहीं लिया जा रहा है तो फिर ओहदा देने का क्या फायदा हुआ।
विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि फाइलें विभागीय सभा सचिवों को भेजी जाएं लेकिन ब्यूरोक्रेसी इस मामले में अड़ंगा लगा देती है।

सीएम से मिलेंगे
विधायक ने कहा कि इस मामले में वह मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे। कहा कि जिम्मेदारी के हिसाब से काम नहीं मिल रहा है।

विधायक राजकुमार सभा सचिव हैं और उन्हें मुख्यमंत्री ने आवास व राजीव गांधी शहरी विकास विभाग के मंत्री के साथ अटैच करने के साथ ही अपने साथ भी संबद्ध किया है। उनके पास विभागों की फाइल नहीं आती।
विज्ञापन


हालांकि, मदन बिष्ट समेत कुछ ही सभा सचिव ऐसे हैं जिनके पास विभाग की फाइल आती है। इसी बात पर अन्य सभा सचिवों में भी नाराजगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें