फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से अभद्रता पर कांग्रेसियों का धरना

Wed, 22 Jul 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ अभद्र व्यवहार के विरोध में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तिलक भवन पर धरना-प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने सरकार पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों-युवाओं से तत्काल संवाद शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र और संविधान की भावना को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि सरकार छात्रों और युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है। पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि सरकार को प्रतिनिधिमंडल भेजकर छात्रों से बातचीत कर शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि सरकार किसान, युवा और छात्र विरोधी है और विरोध की हर आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। धरने को इमरान खान, बीना चौहान, शशि चौहान, कुसुम कौशल, शमी प्रकाश आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, सुरेंद्र शर्मा, डीके बनर्जी, संदीप भटनागर, भारत कालरा, सुमन लता, सोनिया वर्मा, धीरज नौटियाल, अशोक जगड़ा, राजीव शर्मा, धीरेंद्र तड़ियाल, मुनीर अहमद सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें