फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने फहरा दिया पार्टी का उल्टा झंडा, मच गया घमासान

Thu, 28 Dec 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उस वक्त अजब-गजब रंग देखने को मिला, जब प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा उल्टा फहरा दिया। जब कार्यक्रम का समापन हुआ तो पार्टी के दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर बृहस्पतिवार की सुबह से जुटे हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जैसे ही झंडारोहण किया अजीबोगरीब स्थित‌‌ि पैदा हो गई। कांग्रेस का झंडा उल्टा लहराने लगा।
विज्ञापन

फोटो खिंचवाने को लेकर हुई खूब धक्कामुक्की

हालांकि झंडे को आनन-फानन में उतारकर उसे सही करके फिर से लहराया गया। इन स्थितियों में फोटो खिंचवाने को लेकर कांग्रेसी नेताओं के बीच खूब धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई।

उस वक्त तो मामला जैसे-तैसे निपट गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नेताओं के बीच शुरू हुई जुबानी जंग ने हाथपाई का रूप अख्तियार कर लिया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने दूसरे की पिटाई कर दी। अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामले को जैसे-तैसे निपटाया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें