फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कांग्रेसी नेता वीरेंद्र मोहन उनियाल का निधन, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

Thu, 19 Sep 2019 09:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वीरेंद्र मोहन उनियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता वीरेंद्र मोहन उनियाल का बुधवार को निधन हो गया। मसूरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने डोईवाला विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में लोग झंडा मोहल्ला स्थित उनके आवास पर पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन


गुरुवार को उनके आवास से लक्खीबाग श्मशान के लिए उनकी अंतिम यात्रा रवाना होगी। छात्र जीवन के बाद से वीरेंद्र मोहन उनियाल राजनीति में सक्रिय रहे। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी  वीरेंद्र मोहन उनियाल के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें