पंचायत समाप्त होने के बाद सब जाने लगे तो सुभाष, उनका बेटा संजू और संजू के दोस्त गौतम, रंजीत और तपन मौके पर पहुंचे और विवाद हो गया। जिसके के बाद संजू ने तमंचे से नीरज पर फायर झोंक दिया। गोली नीरज के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
गुस्साए लोगों ने सुभाष को मौके पर पीटकर अधमरा कर दिया। जबकि संजू और उसके साथी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल सुभाष को अस्पताल भिजवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी रीना और दो बेटों को छोड़ गया है।
महानगर में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने भी सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। जहां भारी संख्या में तादाद क्षेत्रवासियों ने जमकर आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रशासन ने मौके पर पीएसी तैनात कर दी है। जिला अस्पताल में भी भारी पुलिस फोर्स जमा हो गई है। पुलिस अधिकरियों ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लेने का दावा किया है।