फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता का बड़ा बयान, कहा-'मोदी की कुंडली में है कालसर्प योग, महिला के हाथों उनकी पराजय होगी'

Tue, 23 Apr 2019 09:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा कि मोदी ईश्वर से प्रार्थना करें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव न लड़ें। मोदी की कुंडली में कालसर्प योग है और महिला के हाथों उनकी पराजय होगी।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि देश में परिवर्तन की हवा चल रही है और मोदी के जाने एवं राहुल गांधी के आने का समय आ गया है। रावत ने इशारों में ही साफ कर दिया कि वे 2022 के चुनाव में भी मैदान में मजबूती के साथ उतरेंगे।

कहा कि 2019 का परिणाम मायना नहीं रखता है। 2017 की हार के लिए भाजपा जिम्मेदार ठहरा रही है। 2022 में जीत का रास्ता कुमाऊं से ही होकर जाएगा और 17 की हार का हिसाब 2022 में चुकाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहेगा। रावत ने कहा कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पालिटिक्ल एजेंडा तय कर रहे हैं और प्रधानमंत्री उसका जवाब दे रहे हैं।

कहा कि भाजपा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपना पुराना प्रदर्शन नहीं दोहरा पाएगी। कहा कि मैं धनुष, बाण कभी नहीं रखता हूं, लेकिन एक योद्धा की तरह हमेशा तैयार रहता हूं। 2022 के साथ ही 2024 का लक्ष्य भेदने के लिए अभी से कमर कस रखी है।

मोदी रूपी मदमस्त हाथी को हाथीखाने में कर देंगे बंद
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूपी मदमस्त हाथी को इस बार के चुनाव परिणाम चौंका देंगे। मदमस्त हाथी को चुनाव परिणाम के बाद हाथीखाने में बंद कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें