फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 108 के पूर्व कर्मचारियों के समर्थन में आए कांग्रेसी नेता हरीश रावत, उपवास पर बैठे 

Wed, 19 Jun 2019 02:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
108 कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मांगों को लेकर देहरादून में पिछले 51 दिनों से धरने पर बैठे 108 एंबुलेंस सेवा के पूर्व कर्मचारियों के समर्थन में बुधवार को कांग्रेसी नेता हरीश रावत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ उपवास किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 108 के पूर्व कर्मचारियों की मांग जायज है। सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए। 

पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे एंबुलेंस सेवा 108 सेवा व खुशियों की सवारी के पूर्व कर्मचारियों ने शनिवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को भी ज्ञापन सौंपा था। कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी पीड़ा उनके सामने रखी थी। लेकिन इसके बाद भी मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं मांगे 

- कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नई कंपनी कैंप में समायोजित किया जाए। 
- उन्हें पहले के जितना वेतन दिया जाए। 
- जहां वे तैनात थे वहां पर ही तैनाती दी जाए। 
- नई कंपनी में अनुभवहीन कर्मचारियों को भर्ती न किया जाए। 
- नई कंपनी के साथ भी पहले के जैसा ही अनुबंध किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें