फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस किसान सम्मान यात्रा: रुड़की तक ट्रैक्टरों से पहुंचे लोग, हरीश रावत बोले- भाजपा शासन में किसान परेशान

Fri, 20 Oct 2023 11:27 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

कांग्रेस की किसान सम्मान यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किसानों के मांगपत्रों पर प्रदेश सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा किसानों की हालत दयनीय है। बाढ़ ने भारी नुकसान किया है लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।
विज्ञापन
रुड़की में कांग्रेस की किसान सम्मान यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस की ओर से नारसन बाॅर्डर से रुड़की तक कांग्रेस किसान सम्मान यात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर और कार से कांग्रेसी व किसान बॉर्डर से रवाना हुए। मौके पर वक्ताओं ने किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला बोला।

बृहस्पतिवार को नारसन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसान यात्रा शुरू की गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किसानों के मांगपत्रों पर प्रदेश सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। भाजपा के शासन में सबसे अधिक किसान शोषित और प्रताड़ित है। जिले में आई आपदा से किसानों की हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो गईं।

कांग्रेस का आरोप- सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही

विज्ञापन

सरकार जो मुआवजा दे रही है वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। जलभराव से किसानों और व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है लेकिन सरकार ने किसी की सुध नहीं ली है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा किसानों की हालत दयनीय है। बाढ़ ने भारी नुकसान किया है लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।

किसान पहाड़ का हो या फिर मैदान का। उनके खदर्द से सरकार का कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। किसान यात्रा नारसन से शुरू होकर लिब्बरहेड़ी और मंगलौर होते हुए रुड़की में एसडीएम चौक पर पहुंची। इस मौके पर विधायक ममता राकेश, अनुपमा रावत, फुरकान अहमद, वीरेंद्र जाती, रवि बहादुर, महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह, रामयश सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन, सुधीर शांडिल्य, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

पूर्व सीएम हरीश रावत ने रुड़की में विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, संत रविदास, डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर नमन किया। साथ ही कहा कि भाजपा अमर बलिदानियों के बताए रास्ते पर न चलकर भेदभाव और वोटों की राजनीति कर रही है।

ये भी पढ़ें...Dehradun Registry Fraud: बेहिसाब दौलत कमाने में केपी ने खोद डाली अपनी ही कब्र, मौत के साथ दफन हो गए कई राज

शहर में कई स्थानों पर लगा जाम

किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा के रुड़की पहुंचने पर जगह-जगह जाम लग गया। सिविल लाइंस, रोडवेज बस स्टैंड, मिलेट्री चौराहा एवं शहर के दोनों पुलों पर वाहनों के फंसने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें