फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने कांग्रेस को बताया रावण और कंस

Mon, 15 Sep 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने योगगुरु रामदेव की तुलना राम और कृष्ण से की है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को रावण और कंस बताया। योगगुरु रामदेव ने भी एक बार फिर से कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया।
विज्ञापन


वहीं पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने अमित शाह को ऐसा राजा बताया जो ऋषि-मुनियों के संकल्प पूरा कराने के लिए माध्यम बनता है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को पतंजलि योगपीठ में सेवा सदन भवन के उद्घाटन के लिए आए थे। समारोह में उन्होंने कहा कि जब रावण का आतंक बढ़ा तो उसके अंत के लिए राम आए। कंस का सामना करने के लिए कृष्ण पैदा हुए।

ऐसे ही जब पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार देश को लूटने-खसोटने में लगी थी तो बाबा रामदेव ने आगे आकर आंदोलन चलाया। रामदेव से मुखातिब होकर शाह ने कहा कि देश में परिवर्तन के लिए आपने काफी कष्ट सहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अब राज्यों से होगा कांग्रेस का सफाया'

योगगुरु रामदेव ने भी लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर कांग्रेसमुक्त भारत का नारा दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यह नारा साकार हो चुका है। अब मोदी और शाह के नेतृत्व में राज्यों के चुनावों में भी यही देखने को मिलेगा। रामदेव ने अमित शाह को कर्मऋषि बताया।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पुराने समय में राजा-महाराजा ऋषि-मुनियों के संकल्प पूरा कने में माध्यम बनते थे। अमित शाह भी उसी तरह से पतंजलि योगपीठ में आए हैं।

रामदेव को भारत रत्न देने की मांग
पतंजलि योगपीठ के मंच से स्वामी रामदेव को भारत रत्न देने की मांग भी उठी। महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद ने कहा कि स्वामी रामदेव ने देश में सत्ता परिवर्तन का बड़ा काम कर दिखाया है। योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में फैला दिया है। ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें