फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गया 16 मौतों का जिम्मेदार बस ड्राईवर?

Sun, 14 Sep 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के श्रीनगर में जुयालगढ़ बस हादसे को अंजाम देने वाला बस चालक का घटना के बाद से कोई पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि बस चालक की धरपकड़ के लिए टीमें भेज दी गई हैं। जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 11 बजे करीब जुयालगढ़ के समीप हुए बस हादसे का जिम्मेदार बस चालक को माना जा रहा है। घायल यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से चला रहा था।

कई बार यात्रियों ने रफ्तार कम करने के लिए उसे टोका भी, लेकिन उसके  सिर पर तो जैसे जुनून सवार था। जुयालगढ़ पुलिया पर तीव्र मोड़ होने से ड्राइवर स्टेयरिंग पर संतुलन नहीं बना सका और बस सड़क से नीचे उतरकर खाई में चंद्रभागा गाड में जा गिरी। गाड में गिरते ही बस के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


बस के अंदर फंसने और पानी में दम घुटने से 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पहले कयास लगाया जा रहा था कि वाहन चालक की दुर्घटना में मौत हो गई है, लेकिन शनिवार देर रात कंडक्टर ने शवों और सभी घायलों को देखा तो पता चला कि ड्राइवर न तो मृतकों में शामिल है और ना ही घायलों में।
Trending Videos
विज्ञापन

बस मालिक भी ड्राईवर को नहीं जानता

ड्राइवर के बारे में बस मालिक गंगा सिंह बिष्ट को भी पूरी जानकारी नहीं है। बिष्ट ने बताया कि उनका ड्राइवर नंदा राजजात से लौटकर छुट्टी पर चला गया था। जो चालक शनिवार को बस चला रहा था उसे कुछ दिनों कि लिए अस्थायी तौर पर रखा गया था।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
मालिक गंगा सिंह बिष्ट ने बताया कि जब चालक ने उन्हें अपना लाइसेंस दिखाया तो उस पर सुनील लिखा था। अभी तक पुलिस ने भी चालक को ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

कोतवाल एएस रावत ने कहा कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह लंबगाव को रहने वाला बताया जा रहा है जबकि उसका परिवार गोपेश्वर में रहता है। चालक की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें भेज दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें