अग्निवीर युवाओं के साथ धोखा
खरगे ने कहा, सरकार नौजवानों को ठगने के लिए अग्निवीर योजना लाई। इस योजना में चार साल तक अग्निवीर बनाया जाएगा, लेकिन इसके बाद उसका क्या होगा? क्या वो रास्ते पर घूमेगा? उसे भर्ती क्यों नहीं करेंगे? जिन युवाओं ने पहले की भर्ती प्रक्रिया में तैयारी की थी, वो अग्निवीर योजना के चलते सड़क पर संघर्ष करने पर मजबूर हैं। दूसरी भर्तियों की उम्र निकल रही है। खरगे ने कार्यकर्ताओं को अग्निवीर भर्ती मुद्दे से जोड़ते हुए कहा, उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं, जो हिमालय की गोद में रहकर पूरे देश की रक्षा करते हैं। यहां के लोग देश की रक्षा को अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं, लेकिन आज कल पीएम मोदी देश को बचाने का क्रेडिट भी उत्तराखंड के बदले, खुद को ही दे रहे हैं।
30 लाख खाली पदों से बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
खरगे ने अपने भाषण में बेरोजगारी के मुद्दे को कई विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती से जोड़कर उठाया। कहा, सरकारी विभागों में आज 30 लाख रिक्तियां हैं, लेकिन हर साल दो करोड़ को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार भर्तियां नहीं निकाल रही। आरोप लगाया, यूजीसी के ताजा नोटिफिकेशन के हिसाब से अब विश्वविद्यालयों में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। जो मोदी की मेरिट में आएगा, उसे ही नौकरी मिलेगी।