फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कांग्रेस के सम्मेलन में छाया राम मंदिर का मुद्दा, विधायकों ने भाजपा पर कसा तंज, कहा-सीता राम तो...

Sun, 28 Jan 2024 11:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Congress: राम मंदिर का निर्माण भाजपा सरकार के किसी शासनादेश से नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हुआ है। कहा, सीताराम सबके हैं।
विज्ञापन
देहरादून में मल्लिकार्जुन खरगे के सम्मेलन में कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में राम मंदिर का मुद्दा छाया रहा। कई विधायकों, नेताओं ने कहा, सीताराम सबके हैं। भाजपा धर्मांधता को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस विधायक सुमित ह्दयेश ने कहा, भाजपा राम मंदिर को मुद्दा बना रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस सम्मेलन: खरगे ने भरी हुंकार...कहा- 70 साल में हम लोकतंत्र, संविधान न बचाते तो मोदी चाय बेचते फिरते

राम मंदिर का निर्माण भाजपा सरकार के किसी शासनादेश से नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हुआ है। कहा, सीताराम सबके हैं। उनके पूर्व प्रधानमंत्रियों की वजह से ही राम मंदिर आज वहां बना है। भाजपा केवल धर्मांधता को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, आज आम लोगों को धार्मिकता को छोड़कर धर्मांध बनाया जा रहा है। उन्हें धर्मांध बनने से रोकना है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा, नेहरूजी ने बड़े बांध दिए, संस्थान दिए, जिन्हें उन्होंने मॉडर्न टेंपल यानी आधुनिक मंदिर कहा था।
विज्ञापन

भाजपा बताए कि उन्होंने कौन सा मॉडर्न टैंपल बनाया है। एक कांग्रेस नेता ने कहा, गांधीजी ने सबसे पहले रघुपति राघव राजा राम की धुन पूरी दुनिया तक पहुंचाई थी। राम सबके हैं। भाजपा अनावश्यक राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें