फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी बने कांग्रेस कैंडीडेट तो नगर निगम की बल्ले-बल्ले, बंपर फायदा

Wed, 25 Jan 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
सीएम रावत के साथ ब्रह्म स्वरूप (दाएं) - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांग्रेस का टिकट ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को मिलने से नगर निगम को फायदा हुआ है। नगर निगम से नो ड्यूज प्रमाणपत्र लेने के लिए उन्हें 33 लाख रुपये का भवन कर जमा कराना पड़ा है।
विज्ञापन


ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी श्री जयराम आश्रम की संपत्तियों के पीठाधीश्वर अध्यक्ष हैं। भीमगोड़ा में दो और खड़खड़ी में एक आश्रम है। जबकि चौथा आश्रम गंगा स्वरूप भूपतवाला में हाईवे पर है।

इन चारों आश्रमों का भवन कर उन्हें एक साथ जमा कराना पड़ा है। नगर निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला ने दो दिन में संपत्तियों की पैमाइश कर भवन कर निर्धारित किया। जिसे उन्होंने जमा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स जमा कर नगर निगम ने बनाया रिकॉर्ड

congress
भवन कर जमा नहीं होने के कारण उन्हें नगर निगम से एनओसी नहीं मिल पा रही थी, इसलिए भवनों की पैमाइश कराकर निर्धारित टैक्स जमा कर एनओसी लेने का रास्ता साफ किया है।

भवन कर के रूप में एक साथ 33 लाख रुपये जमा होना नगर निगम का नया रिकॉर्ड है। इससे धार्मिक संपत्तियों पर भवन कर नहीं लगाने की अटकलें भी समाप्त हो गई हैं।

एक साथ इतनी रकम आने से नगर निगम के संविदा कर्मचारियों को एक महीने का वेतन मिल सकता है। प्रभारी एमएनए अशोक पांडे ने 33 लाख रुपये जमा कराए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें