घरेलू गैस के दाम बढ़ाने के विरोध में महानगर कांग्रेस ने एक गैस एजेंसी के बाहर और शिवसेना ने बिंदाल पुल के समीप केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि लोग अभी कोरोना के चलते कमजोर आर्थिक स्थिति में हैं। इसके बावजूद सरकार महंगाई से कोई राहत नहीं दे रही है।
बृहस्पतिवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोविंदगढ़ स्थित गैस गोदाम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लालचंद शर्मा ने कहा कि आज घरेलू घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 890 रुपये हो गई है। पिछले नौ महीने में सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर पर 240 रुपये बढ़ा दिए हैं। उन्होंने मांग की है कि घरेलू गैस 400 रुपये प्रति सिलेंडर किया जाए। प्रदर्शन करनेे वालों में पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, अमृता कौशल, पवन चौहान, जितेंद्र जोशी, गुरुचरण कौशल, जगदीश धीमान, संगीता गुप्ता, कोमल वोहरा, मीना रावत, मुकेश चौहान, हरेंद्र सिंह बेदी, कुलदीप यादव, नीरज गोस्वामी, अरुण कुमार शर्मा, नीलम, शीला धीमान, रीता रानी, दीपा चौहान, आरती शाह, रूबी आदि मौजूद रहे।
उधर रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भी बिंदाल पुल के समीप नारेेबाजी कर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। शिव सेना नेता शामेंद्र मल्ल ने कहा कि बढ़ती कीमतों से लोगों के रसोई का बजट बिगड़ गया है। केंद्र सरकार गैस कीमतों पर अंकुश लगाए। इस दौरान प्रताप सिंह, हर्ष सिंघल, रोहित बेदी, विकास मल्होत्रा, सुरेश चंद्र, फरीद खान, विकास सिंह, अरविंद ठाकुर, रूपम बोहरा, मोनू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।