फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand  Politics: कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा को घेरा, आतंकवादियों को आश्रय देने का लगाया आरोप

Sun, 10 Jul 2022 01:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे ने देश में बीते दिनों हुई तमाम घटनाओं को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि जम्मू-कश्मीर में ग्रामीणों की ओर से पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन की भी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं और गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर सामने आई हैं।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने भाजपा पर आतंकवादियों को प्रश्रय देने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी राजनीतिक दल पर आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को अपने दल की सदस्यता और चुनावी टिकट देेने के गंभीर आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को राजपुर रोड स्थित पीसीसी मुख्यालय भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे ने देश में बीते दिनों हुई तमाम घटनाओं को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि रियाज राजस्थान विधानसभा में बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री गुलाबचंद कटारिया के दामाद और पूर्व पार्षद अतुल चंडालिया की फैक्ट्री में काम कर चुका है। इसे भाजपा के कई कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ देखा गया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ग्रामीणों की ओर से पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन की भी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं और गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर सामने आई हैं। दूबे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के कथित मास्टरमाइंड इरफान खान का निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा से संबंध है। राणा दंपति का बीजेपी से क्या रिश्ता है यह किसी से छिपा नहीं है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board: फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, शिक्षा मंत्री ने कहा-कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी सरकार

उन्होंने वर्ष 2020 में जम्मू कश्मीर में आतंकियों को हथियार मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार हुए सरपंच तारिक अहमद मीर, वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश में ही टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार बजरंग दल के एक नेता सहित तमाम ऐसे नामों का जिक्र करते हुए भाजपा पर आतंकवादियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें