फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत

Sat, 29 Mar 2014 01:49 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग के उपायुक्त विनोद जुत्शी से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने बाबा रामदेव पर निशाना साधा और उनके शिविरों में कांग्रेस के खिलाफ और भाजपा के समर्थन में हो रही बयानबाजी पर आयोग को निगाह रखने की अपील की।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात की। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में राजीव महर्षि और धीरेंद्र प्रताप बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

रामदेव के शिविरों पर निगरानी की मांग

धस्माना ने बाबा रामदेव के योग शिविरों से हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने उपायुक्त ने शिविरों के वीडियो मंगाकर देखने की मांग की जिसमें खुलआम कांग्रेस नेताओं पर अनर्गल बातें कही जा रही हैं।

सोशल साइट्स पर हो रहा दुष्प्रचार
राजीव महर्षि ने बताया कि आयोग के समक्ष सोशल साइट्स पर चल रहे प्रचार दुष्प्रचार का मामला भी रखा। भाजपा शासित शहरी निकायों की शिकायत भी की।

आयोग को बताया कि जहां भाजपा के बोर्ड है वहां कांग्रेस के साथ होर्डिंग व साइट्स को लेकर भेदभाव हो रहा है। इसके अलावा भी सपा, बसपा, उक्रांद आदि दलों ने नेताओं ने आयोग से मुलाकात कर आचार संहिता को प्रभारी रूप से लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा ने उठाया अधिकतम भागीदारी का मुद्दा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत के नेतृत्व में उपायुक्त से मिले प्रतिनिधिमंडल ने मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी का मुद्दा उठाया। चुनाव प्रचार सामाग्री भेजने के लिए वाहन परमिट राज्य स्तर पर ही स्वीकृत करने की मांग की।

पढ़ें, सतपाल महाराज ने बताया, क्यों हुए भाजपा में शाम‌िल?

पंत ने मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने के मामले में आ रही दिक्कतों से भी अवगत कराया। फार्म भरवाकर रसीद नहीं दी जा रही है। 11 व 13 मार्च को सीईओ को दी गई लिखित शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के सरकारी हेलीकॉप्टर के प्रयोग पर आप‌त्त‌ि जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें