फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल कंपनियों की मनमानी, उपभोक्ताओं पर भारी

Fri, 12 Feb 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराने के मामले में तेल कंपनियों की मनमानी से गैस उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


विभाग ने कनेक्शन आधार से लिंक कराने की तारीख 31 मार्च तय की है, लेकिन एजेंसियों ने अभी से सब्सिडी देना बंद कर दिया।

एजेंसी संचालकों का कहना है कि कंपनी से आदेश मिले हैं कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन आधार लिंक नहीं हैं, उनकी सब्सिडी रोक दी जाए। लिहाजा, ऐसे उपभोक्ताओं की बुकिंग तो की जाती है, लेकिन उनकी सब्सिडी होल्ड की जा रही है।


तेल कंपनियों ने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। कनेक्शन लिंक न होने पर 31 मार्च से सब्सिडी बंद करने के निर्देश हैं। लेकिन, कंपनियां अपनी मनमानी कर अभी से सब्सिडी पर रोक लगा रही हैं, ऐसे में 194643 उपभोक्ता गैस सब्सिडी से वंचित रह जाएंगे। क्योंकि देहरादून के 492033 उपभोक्ताओं में से कुल 297390 उपभोक्ताओं ने ही गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करवाया है।
विज्ञापन


 बाकी उपभोक्ता बैंक खाते को गैस कनेक्शन से लिंक कराकर गैस ले रहे हैं। उधर, जिला पूर्ति विभाग ने भी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह 31 मार्च से पहले गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करवा लें। उसके बाद गैस सब्सिडी कभी भी रुक सकती है।


डीएम ने तेल कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह गैस कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी का सिलेंडर ना रोकें। अगर सब्सिडी का सिलेंडर रुका तो कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 31 मार्च से पहले उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

-पीएस पांगती, जिलापूर्ति अधिकारी


आईओसी के असिस्टेंट मैनेजर रोहन दलाल की तरफ से आदेश आया है कि गैस कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी रोक दी जाए, लिहाजा अब होने वाली बुकिंग की सब्सिडी होल्ड रखी जा रही है।
-चमनलाल, अध्यक्ष, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन एवं संचालनकर्ता वैली गैस सर्विस, दिलाराम बाजार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें