द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल सबसे सस्ती कॉमेडी है, इससे बचना चाहिए। अच्छे शब्दों में कॉमेडी करने के लिए काफी स्टडी करनी पड़ती है जो आजकल कम ही देखने को मिलती है।
गोद ली हुई 13 वर्षीय बेटी के इलाज के लिए दून पहुंचे कॉमेडियन खयाली सहारन ने यह बातें कही। कॉमेडी नाइट विद कपिल के कलाकार किकू शारदा को गिरफ्तार करने पर खयाली ने कहा कि छोटी मानसिकता के लोग ऐसी हरकते कराते हैं।
शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचे खयाली ने बताया कि वह अपनी गोद ली हुई 13 वर्षीय बेटी के इलाज के लिए दून आए हैं। बेटी बचपन से बोल-सुन नहीं पाती। दून आए कॉमेडियन खयाली शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचे।