फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप ने दी राहत पर ठंडी हवाओं ने कंपाए हाड़

Tue, 24 Dec 2013 09:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दूनवासियों को धूप की वजह से मंगलवार को राहत रही, लेकिन दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं ने हाड़ कंपा दिए। तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा।
विज्ञापन


वहीं अधिकतम तापमान में तकरीबन आठ डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम 49 रहा।

कोहरे की संभावना
प्रदेश भर में बुधवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मैदानी क्षेत्रों खास तौर पर हरिद्वार, उधमसिंह नगर में कोहरा बढ़ने की संभावना है।

टिहरी समेत कई क्षेत्रों में पाला पड़ सकता है। दून में मौसम सूखा रहने की संभावना है। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो राजधानी में ठंडी हवाएं मुश्किल बढ़ा सकती हैं। हालांकि आसमान साफ ही रहेगा।
विज्ञापन


ये होगा तापमान
अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह पांच डिग्री रह सकता है।

अल्मोड़ा में सोमवार को पारा शून्य से भी नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिहरी में भी न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें