फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में उठी सीएनजी विक्रम चलाने की मांग

Wed, 10 Feb 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून के आढ़त बाजार के निवासियों ने बुधवार को डीएम को पत्र भेजकर शहर में डीजल से चलने वाले विक्रमों पर पाबंदी लगा इनके स्थान पर सीएनजी और एलपीजी विक्रम चलवाने की मांग की। उनका कहना है कि डीजल विक्रम शहर में वायु और ध्वनि प्रदूषण का मुख्य कारण बने है। जबकि देश के सभी बड़े  शहरों में डीजल से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा है।
विज्ञापन


शहर में चलते हैं आठ सौ विक्रम
पत्र में बताया कि शहर में आठ सौ विक्रमों का संचालन होता है। विक्रम अन्य वाहनों की तुलना में अधिक धुंआ छोड़ते हैं, जिससे शहर की आबोहवा धुंधली होती जा रही है।

पत्र भेजने वालों में शंकर दत्त जोशी, अमित सेमवाल, नितेश चौधरी, रश्मि शर्मा, मीरा बलूनी, दीपक राणा, सुभाष पंत, दुर्गा देवी, महेश सिंह राणा, मनोज सिंह नेगी, अंकित गौतम, मीनाक्षी रतूड़ी, कमला थपलियाल, संजय सिंह रावत, मनोज नेगी, सीमा चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें