फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में आने वाले सीएनजी वाहनों को हो सकती है परेशानी, नहीं है पंपों की पर्याप्त व्यवस्था

Mon, 25 Apr 2022 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने के लिए गाड़ियों में सीएनजी किट की गाड़ियां तो सरकार ने लांच कर दी हैं, लेकिन इसके पंप बेहद कम हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में आने वाले सीएनजी वाहन संचालकों को परेशानी हो सकती है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने इस बात पर चिंता जताई है कि पूरे गढ़वाल मंडल में अभी तक केवल सात सीएनजी पंप ही हैं।
विज्ञापन


ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने के लिए गाड़ियों में सीएनजी किट की गाड़ियां तो सरकार ने लांच कर दी हैं, लेकिन इसके पंप बेहद कम हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल में सीएनजी के पंप एक रुड़की, एक ज्वालापुर, एक डोईवाला, दो देहरादून और दो ऋषिकेश में हैं। 

गाड़ियों की संख्या हजारों में है। यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों से चारधाम में आने वाली हजारों गाड़ियों के लिए सीएनजी आपूर्ति की समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि जो पंप हैं, उनकी भी हालत खराब है। कहीं गैस नहीं है तो कहीं बिजली नहीं है। सीएनजी गाड़ियों की लाइन लगनी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की है कि चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के मद्देनजर जल्द से जल्द सीएनजी पंपों की संख्या बढ़ाई जाए। जो पंप पहले से चल रहे हैं, उन पर पर्याप्त सीएनजी उपलब्ध कराई जाए। व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएं। साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए सड़कों के किनारे चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएं।
विज्ञापन

चारों धाम में मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली

प्रदेश में चल रही बिजली किल्लत के बीच उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने चारधाम यात्रा में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा किया है। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

दरअसल, कोरोना महामारी के बाद इस साल चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने की संभावना है। सरकार के स्तर से इसकी तैयारी की जा रही है। पिछले दिनों विभाग के मंत्री एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चारधामों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा था। 

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि चारों धाम में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। संबंधित क्षेत्र के सभी अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। जहां भी कमियां हैं, वह दूर की जा रही हैं। 

केदारनाथ में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाई गई है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बावजूद यूपीसीएल चारधाम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें