मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का कोटद्वार दौरा स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना रहा।
पढ़ें, दून के युवाओं को अपना 'शिकार' बनाएंगे मोदी
लोगों को घंटे भर लगे जाम से परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद डॉक्टर के पास भी नहीं जा सके तो कई लोगों के आवश्यक काम बाधित हुए।
एक घंटा देर से कोटद्वार पहुंचे
इस बीच लोगों ने पुलिस प्रशासन की यातायात रोकने की कार्रवाई का विरोध किया। मंगलवार को सीएम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से लगभग एक घंटा देर से कोटद्वार पहुंचे।
इस बीच पुलिस प्रशासन ने बीईएल रोड से मॉडल मांटेसरी स्थित सभा स्थल तक राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े सभी रास्तों को बंद कर दिया था। यही हाल उनके जाते समय भी रहा, जिसके कारण लोगों को काफी देर तक रास्ते खुलने का इंतजार करना पड़ा।
पढ़ें, ऐसा क्या हुआ कि रामदेव के गहरे दोस्त हो गए 'जुदा'
इस बीच मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। स्थानीय नागरिक पवन कुमार, लक्ष्मण गुर्साइं, बिमला देवी, पवन सुंद्रियाल, आरती पांथरी ने पुलिस पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक घंटा पहले रास्ते बंद करने के औचित्य पर सवाल उठाए।