फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनुभवहीन हैं सीएम विजय बहुगुणा'

Sat, 30 Nov 2013 09:06 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरीश रावत तो प्रदेश सरकार को अक्सर किसी न किसी बहाने आड़े हाथ लेते रहे हैं, अब उनके बेटे ने सरकार पर हमला किया है। अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा में अनुभव की कमी है।
विज्ञापन


नौकरशाही हावी
इस कारण वह कार्यकर्ताओं को सही सम्मान नहीं दे पा रहे हैं। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत के बेटे विरेंद्र ने कहा कि प्रदेश में नौकरशाही हावी हो रही है, जिससे इस तरह के हालात पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी।

उन्होंने यौन शोषण मामले में एक महिला नेत्री का नाम आने की जानकारी होने से इंकार किया है। इससे पूर्व उन्होंने यूथ ब्रिगेड की महिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन


कार्यकारिणी में अलका गुप्ता को उपाध्यक्ष, रुचि शर्मा, कौशर और नफीसा को सचिव, हिना को नगर अध्यक्ष, निर्मला नगर उपाध्यक्ष, दीपा महामंत्री व डा. संगीता राजीव को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को यूथ ब्रिगेड की महिला विंग से जोड़ा जाएगा। इस दौरान पार्षद किरन भाटिया और मुनव्वर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें