मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सौ फीट ऊंचे तिरंगे को फहराया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम रावत ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्र में सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से लोगों ने तिरंगे का सलाम किया।
एयरपोर्ट परिसर में दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बटन दबाकर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी का यह प्रयास बेहद प्रशंसनीय है।
सौ फीट ऊंचे तिरंगे को लहराने वाले चुनिंदा एयरपोर्ट में अब देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम भी शुमार हो गया है। कार्यक्रम में टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, एयरपोर्ट के डायरेक्टर बी. कृष्णकुमार, एयरपोर्ट मैनेजर नितिन कादियान, डीसी सीआईएसएफ बीकर सिंह, डीजीएम एटीसी केसी मिर्धा,दीपक चमोली आदि मौजूद थे।