फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सत्ता में लौटी तो तीन गुना होगी पेंशन: रावत

Tue, 22 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन
जनसभा में हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कांग्रेस सत्ता में लौटी तो पेंशन की धनराशि को बढ़ाकर तीन गुना किया जाएगा। सरकार प्रत्येक स्वयं सहायता समूह के खाते में बैकअप मनी के रूप में पांच हजार रुपये डालेगी। उन्हें रोजगार स्थापित करने के लिए 20 हजार रुपये तक का अनुदान देगी। समूह में खेती करने पर समूह को एक लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चकराता में सतत विकास संकल्प यात्रा के दौरान हुई जनसभा में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा किसान खेती करें, उनके उत्पाद की मार्केटिंग की व्यवस्था सरकार करेगी। दावा किया कि दिसंबर माह तक सभी रिक्त आरक्षित पदों पर भर्ती कर ली जाएगी। कहा उत्तराखंड आज सबसे तेजी से तरक्की करने वाले राज्यों में से एक है।

उन्होंने लोगों से बरसात के पानी की संजोने की अपील की। कहा सरकार पानी पर भी बोनस देगी। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा भाजपा ने कांग्रेस की सरकार को गिराकर लोकतंत्र की हत्या और संविधान को चोट पहुंचाने का काम किया। कहा परिवर्तन की जरूरत उत्तराखंड की बजाय दिल्ली में है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देकर कांग्रेस ने किया परोपकार

हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
कहा केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यों की तुलना होनी चाहिए। जनता को तुलना के आधार पर चुनाव में वोट करना चाहिए। संयोजक क्षेत्रीय विधायक और सूबे के गृहमंत्री प्रीतम सिंह ने कहा जहां भाजपा पर्दाफाश और परिवर्तन की बात करती है, वहां कांग्रेस सिर्फ विकास की बात करती है।

कांग्रेस ने जौनसार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देकर परोपकार किया है, उसका कर्ज यहां की जनता कभी नहीं उतार सकती। संचालन श्याम दत्त वर्मा ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, ब्लाक प्रमुख राजपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कालसी सरदार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चकराता खुशीराम शर्मा, शहर अध्यक्ष सुनील जैन, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष चंदन रावत, संसार सिंह तोमर, सभासद कमल रावत, ममता चांदना, गौरव चौधरी, पंडित मुन्ना लाल नौटियाल, पंकज जैन, दिनेश चांदना, विरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें