फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की बेटी को मैदान में देख कांग्रेस में अफरातफरी

Sat, 30 Jul 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरीश रावत स्वयं हरिद्वार से सांसद रहे हैं। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में सक्रियता से कांग्रेस टिकट के दावेदारों में अफरातफरी की स्थिति है। कई दावेदार दूसरे दलों में अपना राजनीतिक भविष्य तलाशने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका एक दावेदार बसपा में जाने की तैयारी में है। जबकि कई पार्टी पदाधिकारी अनुपमा की दावेदारी से खफा हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में देखा जाए तो कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में हर विधानसभा सीट पर दावेदारों की लाइनें हैं।
विज्ञापन


बसपा के संपर्क में कई कांग्रेसी
बात हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की करें तो इस सीट पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत के अलावा पिछली बार चुनाव लड़ चुके इरशाद अंसारी, वरिष्ठ नेता हनीफ अंसारी एडवोकेट, धर्मेंद्र अंबूवाला जैसे कई दावेदार टिकट की लाइन में हैं। लेकिन अनुपमा रावत की सक्रियता से बाकी दावेदारों की नींद उड़ी हुई है।

टिकट की बात न बनती देख कुछ दावेदारों ने तो अपना नया सियासी आशियाना तलाशना भी शुरू कर दिया है। कई दावेदार इस समय बसपा नेताओं के संपर्क में हैं। जबकि इस सीट पर बसपा में पहले से मुकर्रम अंसारी व जयंत चौहान टिकट के प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद कुछ कांग्रेसी दावेदारी सीधे बसपा हाईकमान से जोड़-जुगत लगाने में जुटे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस के एक दावेदार ने तो बसपा ज्वाइन करने की पूरी तैयारी कर ली है। पूरी विधानसभा क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें