फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी का आप पर तंज: कहा- मैं हर बार कहता था, चुनाव के बाद ये जैसे आए हैं, वैसे ही चले जाएंगे

Sun, 22 May 2022 02:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  कहा अब दिल्ली की जनता भी इसी राह चलेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता बड़े-बड़े दावे लेकर आए थे। राज्य में कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी है लेकिन वहां हमसे मीडिया में कांग्रेस के बारे में नहीं आप के बारे में पूछा जाता था।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी से लगातार हो रहे इस्तीफों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तंज किया है। नई दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कर्नल अजय कोठियाल को चुनाव में सीएम का चेहरा बनाया गया था और उनकी पूरी टीम 400 प्रमुख लोगों के साथ इस्तीफे दे चुकी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से आप की समाप्ति की शुरुआत हो गई है। अब दिल्ली की जनता भी इसी राह चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता बड़े-बड़े दावे लेकर आए थे। राज्य में कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी है लेकिन वहां हमसे मीडिया में कांग्रेस के बारे में नहीं आप के बारे में पूछा जाता था। मैं हर बार यह कहता था कि हमारा यह पर्यटन प्रदेश है।

इनका एजेंडा केवल चुनाव है। ये चुनाव के लिए आए हैं। चुनाव के बाद ये जैसे आए हैं, वैसे ही चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले कर्नल अजय कोठियाल और उनकी पूरी टीम व 400 से अधिक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आप से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


कर्नल कोठियाल को आप ने चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया था। अब उत्तराखंड के अंदर आप का नाम लेने वाला नहीं है। इस पार्टी को समाप्त करने की शुरुआत उत्तराखंड से होगी। दिल्ली की जनता भी उत्तराखंड की राह चलेगी और आने वाले निकाय चुनाव में यह दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें...शर्मनाक: बच्चों को हाईवे पर छोड़कर बस चालक को उठा ले गई यूपी पुलिस, चिलचिलाती धूप में आधे घंटे बेहाल हुए छात्र
विज्ञापन


चंपावत उपचुनाव के लिए समर्थन मांगा
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में प्रवासी उत्तराखंडियों से चंपावत उपचुनाव के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली उत्तराखंड को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि चंपावत जिला खटीमा और पिथौरागढ़ के मध्य में हैं। उपचुनाव लड़ने के लिए कई विधायकों उनसे पेशकश की लेकिन उन्हें चंपावत के देवी-देवताओं का आदेश हुआ कि मैं यहां से चुनाव लडूं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें