फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चंपावत उपचुनाव में मिली जीत से सीएम धामी का जोश 'हाई', गुरुद्वारा में टेका मत्था, निकाला गया विजय जुलूस

Sun, 05 Jun 2022 07:30 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उपचुनाव दलीय सीमा से ऊपर था। कहा कि इस चुनाव में दलों की दीवार ढह गई। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विजय जुलूस में शामिल सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा नानक साहिब में पूजा-अर्चना की। वहीं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सीएम धामी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। शुक्रवार को चंपावत उपचुनाव के नतीजे आने के बाद से प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता उत्साह मना रहे हैं। पूजा अर्चना के बाद सीएम धामी ने परेड ग्राउंड में विजय जुलूस निकाला। 

विज्ञापन


चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उपचुनाव दलीय सीमा से ऊपर था। चुनाव नतीजे आने के बाद उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दलों की दीवार ढह गई। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि ‘जो दिया है प्रेम मुझको उसे भुला ना पाऊंगा, जीवन भर चंपावत की धरती से अपना प्यार निभाऊंगा..।

ये भी पढ़ें...परिजनों का छलका दर्द:  एनआईए के दबाव में बेटे ने गुनाह स्वीकारा, अर्द्ध कुंभ में विस्फोट की योजना बनाने पर सुनाई कोर्ट ने सजा

सीएम धामी ने कहा कि चंपावत की धरती से अपना प्यार जीवन भर निभाऊंगा। सीएम ने लोगों का आभार जताते हुए उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता से प्यार,  आशीर्वाद उन्हें मिला है उसी के कारण आज वह दोबारा इस राज्य की सेवा कर पर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें