फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी का दिल्ली दौरा: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अमित शाह से मिले, इन मुद्दों पर की चर्चा

Sun, 26 Jun 2022 03:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेद्र सिंह शेखावत से सीएम जमरानी बांध परियोजना और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से अतिरिक्त सहायता के संबंध में वार्ता की। 
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से जमरानी बांध परियोजना, 300 मेगावाट की बावला नंदप्रयाग परियोजना और किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना का मुद्दा उठाया। शुक्रवार को नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराए जाने के लिए प्रस्तावित परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


केंद्रीय सचिव स्तर की बैठक में परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि जमरानी परियोजना के तहत जिला नैनीताल में गौला नदी पर नदी तल से 130.60 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी बांध बनाया जाना है। बांध के निर्माण से उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 150027 हेक्टेयर कमांड में 57065 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा मिलेगी। हल्द्वानी शहर एवं उसके समीपवर्ती क्षेत्र को 117 मिलियन लीटर प्रतिदिन पीने का पानी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूजेवीएनएल की 300 मेगावाट की बावला नंदप्रयाग जल विद्युत परियोजना के लिए केंद्रीय जल आयोग एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के विभिन्न निदेशालयों से स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। इस परियोजना पर उच्चतम न्यायालय ने कोई प्रतिबंध नहीं है। किसी भी अन्य संस्थान राष्ट्रीय गंगा विकास प्राधिकरण, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने गठित विशेषज्ञ समिति ने भी परियोजना पर कोई भी विपरीत टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन


विद्युत मंत्रालय, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय के मध्य अक्तूबर 2021 में बैठक हुई थी जिसमें गंगा एवं उसकी सहायक नदियों पर प्रस्तावित 10 जल विद्युत परियोजनाओं (बावला नंदप्रयाग एवं अन्य नौ परियोजनाएं) जिन पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से बावला नंदप्रयाग जल विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन की शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि किशाऊ परियोजना क्रियान्वयन के लिए छह लाभार्थी राज्यों के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित होना है। उन्होंने अनुरोध किया कि परियोजना के काम को गति देने के लिए अंतरराज्यीय समझौते में कुछ बिंदुओं का समावेश किया जाए। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शाह से सब्सिडी दोगुनी करने का अनुरोध किया

ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से राज्य की सहकारी समितियों को व्यावसायिक इकाइयों में बदलने के लिए सब्सिडी को दोगुना यानी 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का अनुरोध किया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी व पूर्वोत्तर राज्यों की विषम भौगोलिक परिस्थितियां होने कारण सहकारी समितियों को व्यावसायिक इकाई के रूप में स्थापित किया जाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए अधिक अनुदान की आवश्यकता होगी। 

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन भी राज्य के विकास से जुड़े मसलों को लेकर पैरवी के अभियान को जारी रखा। इसके तहत शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में उन्होंने हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की केंद्र पोषित ब्याज सब्सिडी योजना के तहत 20 प्रतिशत अनुदान को बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम सहायता से राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना संचालित की जा रही है।

इसके तहत राज्य में सहकारी क्षेत्र में गठित सहकारी संस्थाओं को व्यावसायिक रूप से शुद्ध इकाई बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना प्रस्तुत की गई है। इसमें संयुक्त सहकारी खेती व अन्य कृषि एवं सहवर्ती व्यवसायों को सामूहिक रूप से उत्पादन वृद्धि तथा उनका मूल्य संवर्द्धन किया जा रहा है। इसके तह किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की व्यवस्था की गई है। इसकी सैद्धांतिक एवं वित्तीय स्वीकृति राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने दी थी। स्वीकृत योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री कर चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें