युवा भ्रमित न हों : सीएम
उत्तराखंड पहला राज्य है जहां अग्निपथ योजना पर पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। सीएम ने कहा कि अधिकांश युवाओं ने अग्निपथ योजना का स्वागत किया है। हमारा दायित्व है कि हम अपने युवाओं को अग्निपथ योजना के सही तथ्यों के बारे में अवगत कराएं। इसे लेकर युवा भ्रमित न हों।
देशहित में है अग्निपथ योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना भी देशहित में लाई गई है। चयनित अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत तो नियमित किए ही जाएंगे, बाकी 75 प्रतिशत के लिए भी विभिन्न अर्धसैन्य बलों, राज्यों के पुलिस बलों व अन्य संस्थानों में व्यवस्था की जा रही है। सेना के अनुशासन में प्रशिक्षित अग्निवीर को सभी जगह निश्चित तौर पर प्राथमिकता मिलेगी।
उद्यानिकी से जोड़ेंगे
पूर्व सैनिकों ने दिए सुझाव
पूर्व सैनिकों नेे योजना के संबंध में कई सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के मंथन से अमृत निकलेगा। जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन्हें संकलित किया जाएगा। केंद्र स्तर से संबंधित सुझावों को केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा।
युवाओं को भ्रम से बचाना जरूरी
सीएम ने कहा कि हमें अपने युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरूरत है। उन्हें भ्रमित होने से बचाने के लिए अग्निपथ योजना की सही जानकारी उन तक पहुंचानी है।