फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम, बोले- प्रदेश याद रखेगा योगदान

Wed, 10 May 2023 12:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर सरकार के मंत्रियों, राजनेताओं और राज्य आंदोलनकारियों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका जनसंघर्ष प्रेरणा बनेगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं का नेतृत्व करने वाला भाजपा की नेता सुशील बलूनी के निधन पर सरकार के मंत्रियों, राजनेताओं और राज्य आंदोलनकारियों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका जनसंघर्ष प्रेरणा बनेगा और योगदान हमेशा प्रदेश के लोगों को हमेशा याद रहेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

वे सदैव पर्वतीय जनसरोकारों के प्रति सजग रहीं। राज्य आंदोलन में उनका योगदान महिलाओं के लिए प्रेरणादायी रहा। - महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन


उनका निधन दुखद है। विषम परिस्थितियों में उन्होंने महिलाओं का नेतृत्व कर अलग राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ी। - अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

राज्य आंदोलनकारी, महिला आयोग की अध्यक्ष व भाजपा नेता के तौर पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाया। - प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री

यह प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह एक संघर्षशील महिला थीं। उन्होंने जनसरोकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनके निधन पर दुखी हूं। - गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने बढ़ा, सीएम की मंजूरी के बाद गृह विभाग का आदेश जारी

राज्य आंदोलन में उनकी अग्रणीय भूमिका को कोई नहीं भुला सकता। वह राज्य हितों के लिए मुखर रहीं। वह हमेशा फ्रंट वारियर रहीं। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। - डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री

अदम्य साहस और उत्तराखंड राज्य आंदोलन की त्वरा की धुरी हम सबकी गौरव व मार्गदर्शक के निधन से मैं स्तब्ध हूं। संघर्ष की जिजीविषा का एक सूर्य अस्त हो गया। - किशोर उपाध्याय, भाजपा विधायक

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें