फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राज्य में भी बन सकता जनसंख्या नियंत्रण कानून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए संकेत

Sat, 24 Jul 2021 12:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

बता दें कि मुख्यमंत्री दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने रोड शो में भाग लिया था और कई योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास भी किया था। 
विज्ञापन
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी की तर्ज पर राज्य में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने जनता से राय लेकर इस कानून पर काम करने की बात कही। शनिवार को सितारगंज में धार्मिक डेरा कारसेवा में उन्होंने दोहराया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून और भूमि सुधार कानून सहित प्रदेशवासियों के हित में जो भी कानून होंग, उन्हें लागू किया जाएगा।

 

खटीमा में उन्होंने कहा कि राज्य को शहीदों की भावनाओं के अनुरूप बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने खटीमा और सितारगंज में करीब 232.5 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इससे पूर्व सीएम ने पंतनगर में पीपल चौराहे से फू लबाग गेट तक साइकिल चलाकर टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने गए भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने चानू को बधाई संदेश भी भेजा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, हुआ भव्य स्वागत, तस्वीरें

बता दें कि मुख्यमंत्री दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने रोड शो में भाग लिया था और कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने अगले पांच वर्षों में उत्तराखंड को पर्यटन क्षेत्र के साथ ही उद्योग और बिजली उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य बनाने का वादा किया।
विज्ञापन


गृह जिले की जनता के समक्ष चुनाव से पहले अगले पांच वर्षों का रोड मैप रखते हुए उन्होंने कहा कि बागेश्वर से टनकपुर तक प्रस्तावित रेल लाइन को भी ब्रॉड गेज बनाने की तैयारी है। 

रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका आभार जताया। जिला कार्यालय में उत्साहित कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ थी कि मुख्यमंत्री को संबोधित करने के लिए अपनी सीट पर खड़ा होना पड़ा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से उनका पुराना नाता रहा है, जब वह भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष थे, तब उनका अक्सर यहां सिंचाई विभाग के डाक बंगले में डेरा होता था।

उत्तराखंड को बनाएंगे शहीदों के सपनों का राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को शहीदों की भावनाओं के अनुरुप बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। खटीमा में शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्प अर्पित करने के बाद उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा और सितारगंज में करीब एक अरब की योजनाओं का शिलान्यास किया।

इससे पूर्व सीएम ने पंतनगर में पीपल चौराहे से फूलबाग गेट तक साइकिल चलाकर टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने गए भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई संदेश भी भेजा। उन्होंने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। संवाद

पर्यटन स्थल के रूप में चार धाम से जुड़ेगा नानकमत्ता साहिब
उत्तराखंड के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में से एक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब भी अब पर्यटन के रूप में विकसित होगा। इसके लिए राज्य सरकार के प्रयासों से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पहल शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सरकार श्री नानकमत्ता साहिब, हेमकुंड साहिब, रीठा साहिब, पूर्णागिरी धाम, जागेश्वर धाम, गंगोलीहाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जा रही है।

नानकमत्ता साहिब को चार धाम से जोड़ेंगे। इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री से वार्ता भी की है। उनके समक्ष नानक सागर जलाशय में नौका विहार जल्द शुरू करने की मांग भी रखी है। डेरा कारसेवा के बाबा तरसेम सिंह, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य सुरेश गंगवार, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन

उद्योगों के साथ पर्यटन व बिजली उत्पादन में नंबर एक होगा उत्तराखंड

वर्ष 2027 तक उत्तराखंड उद्योगों के साथ पर्यटन व बिजली उत्पादन में नंबर एक होगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाने के साथ तलवार भी भेंट की।

यहां कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, काशीपुर विधायक हरभजन चीमा, नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मेयर रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, काशीपुर मेयर ऊषा चौधरी, बलराज पासी, राकेश सिंह, विकास शर्मा आदि थे। 

'पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सीएम बना'
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज वह अकेले सीएम नहीं बने हैं, बल्कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सीएम बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास होगा। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से लगाव का इसी बात से पता चलता है कि उन्होंने 15 मिनट का समय देकर उनसे राज्य के मुद्दों पर सवा घंटा बातचीत की। 

सीएम ने कहा कि राज्य को जोड़ने वाले हाईवे और बाईपास निर्माण के लिए 32 हजार करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। बाईपास निर्माण के बाद राज्य से दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों की दूरी कम समय में तय हो जाएगी। कोरोना महामारी के कारण राज्य के कई युवा परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें एक वर्ष की छूट दी है। शीघ्र ही 23 हजार, 400 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।

कोरोनाकाल में अनाथ हो चुके बच्चों के लिए वात्सल्य योजना शीघ्र लांच हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारा एजेंडा व्यक्तिगत न होकर, सिर्फ प्रदेश का विकास करना है। राज्य के सभी उद्योगों को पूरी गति से चलाने और नए उद्योगों को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें