तीन बार भाजपा और दो बार कांग्रेस रही विजयी
कांग्रेस अध्यक्ष माहरा कहते हैं, प्रत्याशी कौन होगा, इस बारे में हिमेश खर्कवाल से भी बात करेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ा जाएगा। बकौल करण माहरा हम चुनाव जीतने के लिए लड़ेंगे। इसमें पार्टी की पूरी ताकत जुटेगी। चंपावत के समर में तीन बार भाजपा और दो बार कांग्रेस विजयी रही है। कांग्रेस के हिमेश खर्कवाल चंपावत सीट से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में खर्कवाल 5,304 वोटों से हारे। 2017 में भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन पिछले दो चुनाव में उनकी हार का अंतर कम हुआ है।
जीत का रहा है सीएम के उपचुनाव का इतिहास
भाजपा के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त की बात यह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों के उपचुनाव का इतिहास जीत का रहा है। अब तक राज्य में एनडी तिवारी, बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के सामने उपचुनाव की चुनौती आई। सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने कालखंड में शानदार जीत दर्ज की।
चंपावत उप चुनाव में पार्टी संगठन को साथ लेकर पूरी ताकत झोंकेगी। जो जीतने की नियत से चुनाव लड़ेगी। चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में जिस किसी की जरूरत महसूस की जाएगी उसे क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा जाएगा।
-करण माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
हम पूरी शक्ति के साथ चंपावत उप चुनाव में उतरेंगे। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा जाएगा। चुनाव में जीत के लिए पूरा संगठन मिलकर काम करेगा।
-यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष
ये भी पढ़ें...पत्नी का मायके जाना नहीं हुआ सहन: 'स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुमसे अलग नहीं रह सकता'... लिखकर पति ने उठाया खौफनाक कदम