फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट को लेकर अलर्ट: ट्रेवल एजेंट लगा रहे कवर पर प्रचार का स्टीकर, सुरक्षा से किया जा रहा खिलवाड़

Fri, 22 Apr 2022 10:00 AM IST
रेनू सकलानी मनीष चंद्र भट्ट , अमर उजाला, देहरादून

सार

कुछ ट्रेवल एजेंट पासपोर्ट के कवर पर अपनी कंपनी का स्टीकर लगा रहे हैं। एक तरह से भारतीय पासपोर्ट को ये कंपनियां अपने प्रचार का माध्यम बना रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस ओर भी ध्यान दिलाया है कि स्टीकर से राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ का अनादर हो रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पासपोर्ट के कवर पर कुछ ट्रेवल एजेंट अपनी कंपनी का स्टीकर लगा दे रहे हैं। ये स्टीकर कई बार कवर पर अंकित राष्ट्रीय चिह्न और सुरक्षा फीचर के ऊपर भी लगे मिल रहे हैं। इससे जहां राष्ट्रीय प्रतीक का अनादर हो रहा है तो वहीं पासपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी खिलवाड़ हो रहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के निर्देश पर उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। विदेश मंत्रालय को इनपुट मिले थे कि कुछ ट्रेवल एजेंट पासपोर्ट के कवर पर अपनी कंपनी का स्टीकर लगा रहे हैं। ऐसा वह आमतौर पर अपनी कंपनी के प्रचार के लिए करते हैं।

एक तरह से भारतीय पासपोर्ट को ये कंपनियां अपने प्रचार का माध्यम बना रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस ओर भी ध्यान दिलाया है कि स्टीकर से राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ का अनादर हो रहा है। वहीं, पासपोर्ट के बाहरी कवर पर लगे विभिन्न सुरक्षा फीचर को भी नष्ट किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

राष्ट्रीय चिह्न का हो रहा अनादर

उत्तराखंड के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि स्टीकर से जहां राष्ट्रीय चिह्न का अनादर हो रहा है, वहीं पासपोर्ट के डुप्लीकेट कॉपी बनाने और विवरण में अन्य गड़बड़ी की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए गए सुरक्षा फीचर भी खराब हो रहे हैं। विभिन्न ट्रेवल एजेंटों को इस बारे में आगाह किया गया है। साथ ही सभी सहायक पासपोर्ट अधिकारियों और अन्य स्टाफ को भी इस बारे में अवगत कराया गया है। पासपोर्ट कार्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर भी इससे संबंधित जानकारी चस्पा की गई है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें...पत्नी का मायके जाना नहीं हुआ सहन: 'स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुमसे अलग नहीं रह सकता'... लिखकर पति ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें