मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार दोपहर बदरीनाथ धाम में पहुंचकर भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। प्रस्तावित कार्यक्रम से लगभग एक घंटे की देरी से 11 बजकर 5 मिनट पर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गोविंदघाट हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह कार से हनुमानचट्टी होते हुए बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।
बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री का करीब एक घंटे का कार्यक्रम है। पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम लगभग जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
गौरतलब है कि सीएम लगातार देव स्थानों की यात्रा जारी रखे हुए हैं। रविवार को सीएम ने केदारनाथ पहुंच बाबा केदार के दर्शन किए थे जबकि सोमवार को सीएम आदिबदरी पहुंचे थे। गौरतलब है कि आदिबदरी में आजादी के बाद पहली बार कोई सीएम पहुंचा था।