फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने समझाया, टूट सकती है हड़ताल

Mon, 11 Aug 2014 08:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की देहरादून शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बीजापुर में मुख्यमंत्री हरीश रावत से भेंट की।
विज्ञापन


सही संदेश नहीं जाता
मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट देहरादून में चल रही हड़ताल को समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि हड़ताल से राज्य सरकार के साथ ही कर्मचारियों के प्रति भी जनता में सही संदेश नहीं जाता है।

मुख्यमंत्री द्वारा संघ की मांगों पर आश्वस्त किए जाने पर प्रतिनिधिमण्डल ने भी हड़ताल को जल्द ही समाप्त करने पर सहमति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से हल करने के लिए तत्पर है
विज्ञापन


समय निर्धारित किया गया
सीएम ने कहा कि हड़ताल जैसे निर्णय लेने से पहले कर्मचारी उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके लिए जो साप्ताहिक शैड्यूल बनाया गया है उसमें कर्मचारी संगठनों के लिए भी समय निर्धारित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के संबंध में राजस्व परिषद द्वारा सम्पूर्ण राज्य के लिए एक नीति शीघ्र ही बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सुभाष कुमार को फोन कर इसके लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


इसमें संबंधित कर्मचारी संगठनों के सुझाव लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल से कहा कि हड़ताल किसी समस्या का समाधान नहीं है।

समाचार पत्रों में डीएम को हटाने की मांग संबंधी समाचार पर प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से ऐसी कोई मांग नहीं की गई है। प्रतिनिधिमण्डल में राजेन्द्र सेमवाल, आशीष वर्मा, राजेन्द्र कुमार, अजय मोयलय, राजेन्द्र रावत, अनुज कुमार आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें