फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अंत्योदय परिवारों के लिए अच्छी खबर... मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलिंडर योजना वर्ष 2027 तक बढ़ी

Wed, 25 Sep 2024 01:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अंत्योदय परिवारों को तोहफा दिया गया है। अब राज्य में अंत्योदय परिवारों को 2027 तक निशुल्क तीन गैस सिलेंडर मिलेंगे।
विज्ञापन
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राज्य में अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लाभार्थियों के लिये वित्त मंत्री ने तोहफा दिया। उनके जन्मदिवस पर वित्त मंत्री ने अंत्योदय राशन कार्डधारकों को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलिंडर योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने पर अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अंत्योदय परिवारों के पुनरूत्थान के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलिंडर देने संबंधी योजना को 2022-23 में लागू किया गया था। बताया कि यह योजना इस वर्ष मार्च माह में समाप्त हो गई थी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Meditation Cave: शिव साधना में लीन हुए जब विदेशी साधक....कपाट खुलने के बाद से अब तक रहा ऐसा उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने इस योजना को अति महत्वपूर्ण पाते हुए इसे बढ़ाने का विचार किया है। बताया कि इस योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर उन्होंने अपना अनुमोदन प्रदान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सदैव अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को उत्थान कैसे हो, इस पर जोर दिया। पंडित दीनदयाल अंत्योदय के प्रेरक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के दूर, जो अतिदुर्गम और आर्थिक रूप से कमजोर रहे व्यक्ति के कल्याण के लिए काम किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें