फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन के लिए सीएम धामी पहुंचे लंदन, उत्तराखंडियों ने किया भव्य स्वागत

Tue, 26 Sep 2023 12:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे लंदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन में पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो मंगलवार को होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उच्च अधिकारियों के साथ लंदन पहुंच गए हैं। प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करेगी। इस मौके पर उत्तराखंड के प्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सीएम का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो में प्रदेश सरकार निवेशकों को औद्योगिक नीतियों में दी जाने वाली वित्तीय सुविधा और निवेश संभावनाओं पर प्रोत्साहित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  प्रदेश की सबसे वीआईपी पुलिस चौकी का ऐसा हाल, सीमेंट गोदाम में चल रही, एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा

 

26 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी लंदन में निवेशकों से संवाद करेंगे। जबकि 27 सितंबर को बर्मिंघम में रोड शो होगा। सीएम के साथ सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा लंदन गए हैं। बता दें कि लंदन के बाद अक्तूबर माह में सिंगापुर, ताइवान, दुबई में अंतरराष्ट्रीय रोड शो होंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें