प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना बढ़ा है और प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि हुई है। कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले के खुरपिया फार्म में औद्योगिक स्मार्ट सिटी काॅरिडोर के लिए दस हजार हजार एकड़ भूमि दी गई है। यहां पर पचास हजार रोजगार सृजित होगा। कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। आगे दस हजार को देने को लेकर कार्य चल रहा है।
जनभागीदारी का उत्सव
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान ही हमें नया राज्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने देश की सीमाओं पर बलिदान देने वाले जवानों और राज्य आंदोलन के बलिदानियों को भी नमन किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने पत्रकारों के लिए आवासीय योजना पर सहमति दी। उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत है।