सफल मॉडल की कहानी बताने के लिए लगाए शिविर
देवन गांव के मुन्ना सिंह पंवार ने बताया कि सहकारिता विभाग से जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन लेकर वे आजीविका चला रहे हैं। दिल्ली से लौटकर अपने गांव डडूर में मशरूम उत्पादन कर रहे सुशांत उनियाल ने गांव में सड़क बनाने की मांग की। सीएम ने डीएम को गांव में सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजने को कहा। स्यांसू के सुभाष रावत ने बताया कि कोरोना के दौरान सिंगापुर में मर्चेंट नेवी से नौकरी छूटने के बाद गांव में मत्स्य पालन शुरू किया। आज गांव में आठ यूनिट स्थापित कर 16 क्विंटल मछली उत्पादन कर रहे हैं।
छोल गांव निवासी पूजा देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में दो मकान बनाए जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को आवास की सुविधा मिल सकेगी। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभ ले चुके व्यक्तियों को अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सफल मॉडल की कहानी बताने के लिए विभाग शिविर लगाए। इस अवसर पर डीएम डा. सौरभ गहरवार, सीडीओ मनीष कुमार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें..Uttarakhand: प्रदेश में स्टार्ट अप भरेंगे रफ्तार, युवा उद्यमियों का सहारा बनेगी सरकार, पांच साल 1000 का लक्ष्य
कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए सीएम
नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार के कामकाज का फीडबैक भी पार्टी फोरम के माध्यम से देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं जिससे कामकाज प्रभावित होते हैं। सीएम ने नागरिक मंच, व्यापार मंडल, आर एसोसिएशन से लेकर अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।