फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दुबई आम तो अमेरिका लेगा राजमा और शहद का स्वाद, सीएम ने पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fri, 05 Aug 2022 08:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड सरकार कृषि प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) के सहयोग से कृषि व औद्यानिकी फसलों के निर्यात को बढ़ावा दे रही है।इसके लिए राज्य से फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, शहद और मशरूम का निर्यात पर सरकार फोकस है। पहली बार उत्तराखंड का लंगड़ा व चौंसा आम दुबई के लिए निर्यात किया जा रहा है।
विज्ञापन
वाहन को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में उत्पादित लंगड़ा व चौंसा आम का दुबई और राजमा व शहद का अमेरिका स्वाद लेगा। राज्य से आम, राजमा व शहद का निर्यात किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में उत्पादित आम और शहद की पहली खेप को एपीडा के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजार दुबई में निर्यात के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


 वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्तराखंड से 15673 मीट्रिक टन कृषि व बागवानी उत्पादों का निर्यात विभिन्न देशों के लिए किया गया। इसकी कीमत 95.40 करोड़ है। प्रदेश सरकार कृषि प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) के सहयोग से कृषि व औद्यानिकी फसलों के निर्यात को बढ़ावा दे रही है।

इसके लिए राज्य से फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, शहद और मशरूम का निर्यात पर सरकार फोकस है। पहली बार उत्तराखंड का लंगड़ा व चौंसा आम दुबई के लिए निर्यात किया जा रहा है। वहीं, अमेरिका के लिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध राजमा व आर्गेनिक शहद का निर्यात किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नैनीताल में एकीकृत पैकिंग हाउस स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार

उद्यान निदेशक डॉ. एचएस बवेजा ने बताया कि पांच अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी सीएम आवास से दुबई और अमेरिका के लिए आम, शहद व राजमा के कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहली बार दुबई के लिए आम का एक कंटेनर निर्यात किया जा रहा है।

जबकि अमेरिका के लिए किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से उत्पादित शहद के दो कंटेनर और राजमा का एक कंटेनर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एपिडा के सहयोग से उत्तराखंड से गुणवत्ता युक्त बागवानी उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  राजधानी में एक घर के आंगन में दिखा दुर्लभ प्रजाति का ये सांप, आईयूसीएन की लाल सूची में है शामिल

प्रदेश में 10 करोड़ की लागत से 251 मीट्रिक टन जैविक उत्पादों का निर्यात किया गया। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय सहयोग से एपिडा के माध्यम से राजकीय उद्यान गंगा लहरी देहरादून व राजकीय उद्यान कालाढुंगी नैनीताल में एकीकृत पैकिंग हाउस स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया।
Koo App
आज मुख्यमंत्री आवास में APEDA के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य में उत्पादित आम की प्रथम खेप (1.5 टन), शहद (80 टन) एवं राजमा (28 टन) का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में निर्यात हेतु भेजे जा रहे वाहन का फ्लैग ऑफ किया। हमारे स्थानीय उत्पादों को एक नई पहचान और अच्छा बाजार मिले उस दिशा में यह कदम अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर मेरे साथ कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी जी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। - Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 5 Aug 2022
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें