सम्मेलन में पीएम मोदी के निर्देशों का पालन करें अधिकारी
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों का भी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीएम ने वेड इन उत्तराखंड और प्रकृति, संस्कृति और विरासत के साथ आगे बढ़ने का मंत्र दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन के लिए हम सबके प्रयासों को हर क्षेत्र में सराहा गया है। अब हम सबका दायित्व है कि इन्हें राज्य हित में जमीनी हकीकत में बदला जाए। उन्होंने सभी के सुझावों को ताकत बताकर इसे अवसर में बदलने की भी अपेक्षा की। राज्य हित से जुड़े प्रस्तावों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
ये भी पढ़ें...Haridwar: शोरूम का शटर उखाड़कर करीब 20 लाख के मोबाइल फोन और नकदी उड़ाई, तीन-चार आरोपी सीसीटीवी में कैद
सौर ऊर्जा क्षेत्र नीति से युवाओं को जोड़ें
सीएम ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में निवेश प्रस्तावों पर भी विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने सौर ऊर्जा नीति के तहत अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारे लिये छोटे निवेशक भी महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से मानवीयता तथा शिष्टता के साथ देवभूमि के आचरण के अनुकूल व्यवहार पर भी ध्यान देने को कहा।