फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के लिए पहुंचे सीएम धामी, विरोधी पार्टियों के बर्ताव पर कही ये बात

Sun, 28 May 2023 03:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देखा गया है कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोई भी अच्छा काम होता है, कांग्रेस और विरोधी दल केवल विरोध के लिए विरोध करते हैं। नए संसद भवन बनाए जाने का देश की जनता स्वागत कर कर रही है। साथ ही जनता विपक्ष के इस तरह के रवैये देख रही है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता कांग्रेस और विरोधी पार्टियों के बर्ताव को देख रही है। वह लोक सभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। विपक्ष को चुनाव में आज से भी कम सीटें मिलेंगी। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का नया संसद भवन आने वाले 50 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

विज्ञापन


यह भारत के मान-सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोई भी अच्छा काम होता है, कांग्रेस और विरोधी दल केवल विरोध के लिए विरोध करते हैं। नए संसद भवन बनाए जाने का देश की जनता स्वागत कर रही है। साथ ही जनता विपक्ष के इस तरह के रवैये देख रही है।

ये भी पढ़ें...Akshay kumar: जागेश्वर और बदरीनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, भोले की भक्ति में दिखे लीन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें कड़ा सबक सिखाएगी। चुनाव में विपक्षी दलों को वर्तमान से भी कम सीटें मिलेंगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, वह रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। उत्तराखंड के सांसद व कई बड़े नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें