फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सीएम, सब हो जाएगा..सब हो जाएगा!

Tue, 03 Sep 2013 04:31 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने एक बार फिर किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान कराने की बजाए केवल आश्वासन का झुनझुना थमा दिया।
विज्ञापन


वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने 15 दिन में भुगतान कराने की कोशिश की बात कही। उधर, भाकियू का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।

30 अगस्त को किसानों ने राजमार्ग पर महापंचायत के दौरान जिलाधिकारी निधि पांडे ने भाकियू की गन्ना भुगतान के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता तय कराई थी।

सीएम से हुई वार्ता
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को अनुसार भाकियू का 11 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल सीएम विजय बहुगुणा से वार्ता के लिए देहरादून पहुंचा।

करीब पौन घंटा हुई वार्ता में भाकियू को सीएम विजय बहुगुणा ने 15 दिनों में भुगतान कराने का प्रयास कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर भुगतान नहीं हुआ तो किसान फिर से उनसे मिल सकते हैं।

सीएम के कोरे आश्वासन
इसके अलावा भाकियू की मांग पर गन्ना भुगतान मिल को देने की बजाए गन्ना समिति के खातों में भेजने और नलकूपों में फिक्स एक हजार रुपये महीने के चार्ज को हटाए जाने का भी सीएम ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू के जिला प्रवक्ता राकेश लोहान ने बताया कि जब तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में रवि कुमार, संजय चौधरी, विजय शास्त्री, बलजोर सिंह, बाबूराम, नूरहसन आदि शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें