फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी के दो गांवों में फटा बादल, डेढ़ सौ नाली कृषि भूमि बही

Wed, 19 Aug 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के टिहरी में बूढ़ाकेदार पट्टी के निवाल और रक्स्या गांव में अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने से चार गोशाला, तीन पशु, चार घराट और लगभग डेढ़ सौ नाली कृषि भूमि बह गई है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात हुई इस तबाही से सिल तोक को जाने वाला पैदल पुल बह गया और रक्स्या गांव की पांच महिलाएं और एक बच्चा छानियों में फंस गए। बुधवार को बूढ़ाकेदार पट्टी के रक्स्या गांव में बादल फटने से सिल तोक गदेरे में क्षतिग्रस्त रास्ते पर प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लकड़ी का पुल बना दिया। छानियों में रह रही महिलाओं ने गांव आने से इनकार कर दिया। महिलाओं का कहना है कि पशुओं के साथ वे छानियों में सुरक्षित हैं।

17 अगस्त की रात को निवाल और रक्स्या गांव में अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने से पेयजल लाइन, सिंचाई गूल और रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए थे। सिल तोक गदेरे का पैदल पुल बहने से रक्स्या गांव की सरदा देवी, रजनी देवी, हेमलता, कुसुम लता, सोना देवी और 12 साल का अजय छानियों में फंस गए थे।
विज्ञापन


एसडीएम जगदीश लाल ने बताया कि सिल तोक गदेरे में लकड़ी के तख्ते डालकर वैकल्पिक पुलिया तैयार कर लिया गया है, लेकिन छानियों में रह रही महिलाओं ने गांव आने से इनकार कर दिया। महिलाओं ने प्रशासन को बताया कि वे बरसात के दिनों में हमेशा ही छानियों में रहती हैं। उन्हें छानियों में किसी तरह की परेशानी नहीं है।

सोमवार रात करीब 10 बजे निवाल गांव में तेज बारिश होने से चिरवाली, बनाली, ओण, छेडी, कोठगा गदेरे में बादल फटे, जिससे गांव में भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गया था।

निवाल गांव के बच्चन सिंह, श्रीचंद, बादर सिंह, बिशन सिंह की गोशाला बह गई। इन दिनों उनके पशु गांव से दूर छानियों में हैं। पेयजल लाइन, सिंचाई नहर भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार तक छानियों में फंसे रहे लोग

सिल तोक को जाने वाला पैदल पुल बहने से रक्स्या गांव की सरदा देवी, रजनी देवी, हेमलता, कुसुम लता, सोना देवी और 12 साल का अजय छानियों में फंसा है।

सोना देवी की एक भैंस, एक गाय और एक बैल और लुदर सिंह, बावन सिंह, सूरत सिंह व पूर्ण सिंह के घराट भी बाढ़ में बह गए। ग्रामीणों का कहना है कि नायब तहसीलदार सुनैना राणा मौके के निरीक्षण के लिए पहुंची, लेकिन छानियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए कोई प्रयास किए बिना ही लौट गईं।

नायब तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्र में क्षति पूर्ति के आंकलन के लिए पटवारी को तैनात किया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री शक्ति लाल शाह, पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह, प्रमोद बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कैलाशी देवी ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

प्रदेशभर में बुधवार को होगी हल्की बारिश
प्रदेशभर में सावन की बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। हालांकि आगामी दो दिन तक मौसम विभाग ने भारी बारिश से राहत के आसार जताए हैं। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश में कई स्थानों पर मंगलवार को बारिश हुई।

चारधाम यात्रा मार्गों सहित राजधानी दून में बारिश से कुछ राहत रही। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी फिलहाल 20 अगस्त तक भारी बारिश से राहत रह सकती है।

जबकि 21 और 22 अगस्त से दोबारा इन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी में बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बौछारें भी पड़ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें