उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मरखोला गांव में बादल फटने से दो परिवारों का मकान बह गया। मौके पर मलबे से सात शव बरामद कर लिए गए हैं।
शनिवार देर शाम करीब पौने सात बजे मरखोला गांव में भारी बारिश के दौरान बादल फटने से पूरा मकान बह गया। जिसमें दीपक सिंह (75) के दो बेटों के परिवार रहते थे।
मकान के एक हिस्से में चंदन सिंह उसकी पत्नी, दो बेटे, एक बेटी रहती थी। दूसरे हिस्से में स्व. मंगल सिंह की पत्नी, बेटा, बेटी रहते हैं। घटना से कुछ देर पहले बुजुर्ग दीपक सिंह चंदन सिंह के छोटे बेटे को लेकर घर के समीप बह रहे गदेरे के उफान की थाह लेने गए थे।