सर्दी के मौसम में कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम हों या लोकल मार्केट, सभी जगहों पर कपड़ों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। आप अपने बजट के हिसाब से जैकेट, ब्लेजर, मफलर खरीद सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं शहर में कुछ ऐसे ही मार्केट सिनेरियो के बारे में।
ब्रांडेड कंपनियों से लेकर सामान्य दुकानों में चल रही बंपर छूट
गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ने से शहर के शोरूम, विभिन्न कंपनियों और साधारण दुकानों में जैकेट के साथ ही अन्य गर्म कपड़ों पर 40 से लेकर 60 प्रतिशत की छूट चल रही है। कई शोरूम और मॉल में तो एक के साथ एक फ्री का ऑफर भी चल रहा है। एडिडास, रिबॉक, नाइकी, प्यूमो, कैनेरी सहित सभी ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम में गर्म कपड़ों पर 40 से लेकर 60 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।