फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ मंदिर की सफाई का काम पूरा

Sat, 27 Jul 2013 09:59 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की टीम ने केदारनाथ मंदिर के सभा मंडप की सफाई पूरी कर ली है।
विज्ञापन


टीम ने 22 जुलाई तक मंदिर के गर्भगृह की सफाई कर ली थी, लेकिन धाम में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। 23 जुलाई को केदारनाथ में धुलाई के लिए रबर के पाइप पहुंचाए गए।
विज्ञापन


शास्त्रीय परंपराओं को नहीं तोड़ा
इसके बाद गर्भगृह की धुलाई की गई। शुक्रवार को मंदिर के सभा मंडप में भी सफाई कार्य निपटा लिया गया। इधर, समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि अब मंदिर के शुद्धिकरण की तिथि तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और समिति के अध्यक्ष ने शास्त्रीय परंपराओं को नहीं तोड़ा। मंदिर में पिछले दिनों विधिवत पूजा नहीं की गई, सिर्फ जलाभिषेक किया गया था।
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें