फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water ATMS: पर्यटन स्थलों पर मिलेगा स्वच्छ पानी, 500 वाटर एटीएम लगेंगे, पानी की गुणवत्ता भी होगी डिस्प्ले

Mon, 20 Jun 2022 12:26 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून

सार

पर्यटक पानी पीकर बोतलें खुले में कहीं भी फेंक देते हैं। ये प्लास्टिक कचरा पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है। पेयजल विभाग अब इस समस्या के समाधान और ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की नई योजना लेकर आ रहा है। विभाग की ओर से प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहले चरण में 500 अत्याधुनिक वाटर एटीएम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पानी की प्लास्टिक बोतलों का प्रचलन कम करने, ग्रामीणों को स्वरोजगार और पर्यटकों को स्वच्छ पानी देने के लिए हर पर्यटन स्थल पर अत्याधुनिक वाटर एटीएम लगेंगे। पेयजल विभाग जल्द ही इसकी शुरुआत करने जा रहा है। अभी तक सभी पर्यटन स्थलों पर पेयजल की खास व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन


पर्यटक भी आम पानी के स्त्रोत से पानी पीने के बजाए बोतलबंद पानी को तवज्जो देते हैं। इससे पहाड़ में बोतलों की भरमार है। पर्यटक पानी पीकर बोतलें खुले में कहीं भी फेंक देते हैं। ये प्लास्टिक कचरा पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है। पेयजल विभाग अब इस समस्या के समाधान और ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की नई योजना लेकर आ रहा है।

विभाग की ओर से प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहले चरण में 500 अत्याधुनिक वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इन वाटर एटीएम के संचालन की जिम्मेदारी संबंधित पर्यटन स्थल की ग्राम पंचायत को दी जाएगी। इससे होने वाली कमाई भी वही रखेंगे। 

पानी की गुणवत्ता भी डिस्प्ले होगी

उत्तराखंड आने वाले पर्यटक बोतलबंद पानी के बजाय इन वाटर एटीएम से सस्ती दरों पर अच्छा पानी लें, इसके भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी वाटर एटीएम पर उस पानी की गुणवत्ता डिस्प्ले की जाएगी। पर्यटकों को यह पता रहेगा कि वह किस स्तर का पानी पी रहे हैं। बाद में सरकार इन सभी वाटर एटीएम की गुणवत्ता की प्रक्रिया ऑनलाइन कर देगी और किसी भी एटीएम की कहीं से बैठे-बैठे गुणवत्ता देखी जा सकेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham:  नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ चारधाम यात्रा, अब तक 22.50 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन, 32 लाख से अधिक पंजीकरण
विज्ञापन


प्रदेश में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं लेकिन ज्यादातर की निर्भरता बोतलबंद पानी पर रहती है। हम इस प्रचलन को हतोत्साहित करने के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए पर्यटन स्थलों पर वाटर एटीएम लगाने जा रहे हैं। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। -नितेश झा, सचिव, पेयजल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें